Blogging से पैसे कैसे कमाएं? 2026 में घर बैठे ब्लॉग से कमाई का पूरा तरीकाआज के समय में हर कोई घर बैठे पैसे कमाना चाहता है। जब मैंने पहली बार Blogging के बारे में सुना था, तो मुझे लगा था कि ये सिर्फ बड़े-बड़े लोगों का काम है, जिन्हें कंप्यूटर आता है। लेकिन जब मैंने खुद शुरू किया, तो समझ आया कि Blogging सबसे आसान और सबसे सस्ता काम है। इसमें आपको सिर्फ लिखना है, और पैसा Google देता है।इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि Blogging क्या है, Blog कैसे बनाएं, और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं। अगर आप मेरे बताए तरीके पर चलोगे, तो आप भी घर बैठे कमाई शुरू कर सकते हो।*1. Blogging क्या है? आसान भाषा में समझो*Blogging का मतलब है इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट पर जानकारी लिखना। जैसे आप अभी ये पोस्ट पढ़ रहे हो, ये भी एक Blog है।जैसे कोई आदमी दुकान खोलता है और सामान बेचता है, वैसे ही Blogger वेबसाइट खोलता है और जानकारी बेचता है। फर्क सिर्फ इतना है कि दुकान में पैसा लगता है, Blogging में पैसा नहीं लगता।आप जिस चीज के बारे में जानते हो, उसी के बारे में लिख सकते हो। जैसे – YouTube, खेती, पढ़ाई, सरकारी योजना, मोबाइल टिप्स, खाना बनाना।*2. Blog कैसे बनाएं? 10 मिनट में फ्री में*Blog बनाने के 2 तरीके हैं:*पहला तरीका – फ्री वाला (Blogger)*अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो Google के Blogger पर फ्री में Blog बना सकते हो। इसमें आपको एक रुपया भी नहीं लगेगा।*दूसरा तरीका – प्रोफेशनल वाला (WordPress)*जैसे मैंने http://msonu.in बनाया है, ये WordPress पर है। इसमें साल का लगभग 1000-1500 रुपये लगता है, लेकिन ये दिखने में प्रोफेशनल लगता है और AdSense जल्दी मिलता है।शुरुआत में आप Blogger से भी शुरू कर सकते हो, बाद में WordPress पर आ सकते हो।Blog बनाने के लिए ये 4 चीजें चाहिए:*1.* एक अच्छा नाम, जैसे – MSONU EARNING*2.* एक Gmail ID*3.* एक Mobile*4.* लिखने का मन*3. Blogging से पैसे कमाने के 5 तरीके [2026]**1. Google AdSense से कमाई – सबसे अच्छा तरीका*जब आपके Blog पर लोग आने लगते हैं, तो Google आपके Blog पर विज्ञापन दिखाता है। जब कोई उस विज्ञापन पर क्लिक करता है या देखता है, तो आपको पैसे मिलते हैं। ये Blogging की सबसे भरोसे वाली कमाई है। मेरी भी पहली कमाई AdSense से ही होगी।*2. Affiliate Marketing से कमाई*आप अपने Blog में Amazon, Flipkart के प्रोडक्ट की लिंक लगा सकते हो। अगर कोई आपकी लिंक से खरीदेगा, तो आपको कमीशन मिलेगा। जैसे अगर आपने मोबाइल के बारे में लिखा है, तो उस मोबाइल की लिंक लगा दो।*3. Sponsored Post से कमाई*जब आपका Blog बड़ा हो जाएगा, तो कंपनियां आपको बोलेंगी कि हमारे बारे में एक पोस्ट लिख दो, हम 500-5000 रुपये देंगे।*4. अपना E-Book बेचकर*अगर आपको किसी चीज की अच्छी जानकारी है, तो आप उसकी एक छोटी सी किताब (E-Book) बनाकर 99 रुपये में बेच सकते हो।*5. Freelancing से कमाई*जब आप लिखना सीख जाओगे, तो दूसरे लोग आपको पोस्ट लिखने के लिए पैसे देंगे। एक पोस्ट के 200-500 रुपये तक मिलते हैं।*4. AdSense के लिए Blog में क्या होना चाहिए?*AdSense लेने के लिए Blog में ये चीजें होना बहुत जरूरी है:क्या चाहिए कितना चाहिएपोस्ट कम से कम 20 पोस्टहर पोस्ट 800 से 1000 शब्द से ज्यादापेज About Us, Contact Us, Privacy Policy, Disclaimerउम्र Blog कम से कम 20 दिन पुरानाअगर ये सब नहीं होगा, तो AdSense Reject कर देगा। इसलिए जल्दी मत करो, धीरे-धीरे सब पूरा करो।*5. Blog पर जल्दी Traffic कैसे लाएं?*बहुत लोग बोलते हैं कि पोस्ट तो लिख दी, लेकिन कोई पढ़ने ही नहीं आ रहा। इसके लिए ये 3 काम करो:*1. WhatsApp पर शेयर करो -* अपनी पोस्ट को अपने दोस्तों और ग्रुप में भेजो।*2. YouTube से जोड़ो -* अगर आपका YouTube चैनल है, तो वीडियो के Description में Blog की लिंक डाल दो।*3. रोज लिखो -* Google उसी Blog को ऊपर दिखाता है, जो रोज नई पोस्ट डालता है।मेरी भी पहली पोस्ट पर शुरू में कोई नहीं आया था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।*6. Blogging में ये 5 गलतियां कभी मत करना**1.* दूसरे का लिखा हुआ कॉपी मत करो, Google पकड़ लेगा।*2.* एक दिन में 5-10 पोस्ट मत डालो, रोज 1-2 ही डालो।*3.* गूगल से उठाई हुई फोटो मत लगाओ, अपनी बनाई फोटो लगाओ।*4.* सिर्फ पैसे के बारे में मत सोचो, पहले लोगों की मदद करो, पैसा अपने आप आएगा।*5.* 1 महीने में हार मत मानो, Blogging में कमाई 3-4 महीने बाद शुरू होती है।*अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)**प्रश्न: Blogging से कितने पैसे मिलते हैं?**उत्तर:* शुरुआत में 0 रुपये, 3 महीने बाद 2000-5000 रुपये, और 1 साल बाद 20000-50000 रुपये तक भी हो सकते हैं। ये आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।*प्रश्न: क्या मोबाइल से Blogging कर सकते हैं?**उत्तर:* हाँ, 100% कर सकते हैं। मैं खुद मोबाइल से ही लिख रहा हूँ। आपको लैपटॉप की जरूरत नहीं है।*प्रश्न: Blogging के लिए पैसे लगते हैं क्या?**उत्तर:* अगर Blogger पर बनाओगे तो 0 रुपये लगेंगे। अगर WordPress पर बनाओगे तो साल के 1000-1500 रुपये लगेंगे।*निष्कर्ष*दोस्तों, Blogging से पैसे कमाना मुश्किल नहीं है, बस धैर्य चाहिए। आज ही अपनी पहली पोस्ट लिखो। पहली पोस्ट खराब भी बने तो कोई बात नहीं, दूसरी उससे अच्छी बनेगी।अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों को भेजो और MSONU EARNING को Follow करो।

Leave a Reply